हिसार में शादी के 3 दिन बाद दुल्हन फरार:छत्तीसगढ़ से शादी करके बहू लाया था परिवार, पति-देवर को खिलाई नींद की गोलियां

हिसार जिले में शादी के 3 दिन बाद एक 22 वर्षीय नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घोड़ा फॉर्म रोड के पति साहिल बंसल (25) ने बताया कि उसने 13 फरवरी शनिवार को मधु नामक युवती से शादी की थी, जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन पहले अपने स्तर पर तलाश करते रहे, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस से मदद मांगी गई। पुलिस ने धारा 127(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है। इस तरह दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम… मामले की जांच जारी- पुलिस मामले की जांच एएसआई सुनीता देवी को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवती की जल्द से जल्द तलाश की जाएगी। जांच अधिकारी ने कहा कि वह लोकेशन ट्रेस कर फरार दुल्हन का पता लगा रहे हैं। पुलिस पर देरी से कार्रवाई का आरोप वहीं पिता अनिल बंसल ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस ने देरी से कार्रवाई की है। उन्होंने सोमवार सुबह 7 बजे पुलिस को सूचना दे दी थी। मगर पुलिस ने 11 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जब बहू की मोबाइल लोकेशन खंगाली तो वह दिल्ली में मिली। हमें शक है कि वह अपने परिवार के पास ही गई है, ऐसे में पुलिस को उसका जल्द से जल्द पता लगाना चाहिए। उनको शक है कि इसमें एक पूरा गिरोह शामिल हो सकता है, जो बहू को लेकर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *