शादी में DJ बजाया तो नहीं पढ़ाएंगे निकाह:नूंह के गांव में पंचायत का फैसला; नशे और जुए पर ₹51 हजार तक का जुर्माना

हरियाणा के नूंह जिले के गंगवानी गांव की पंचायत ने सामाजिक अनुशासन और सुधार के उद्देश्य से कई नए नियम लागू किए हैं। इनमें सबसे प्रमुख नियम यह है कि यदि किसी शादी समारोह में डीजे बजाया जाता है, तो इमाम निकाह नहीं पढ़ाएंगे। पंचायत के इस फैसले के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। दुकानों, नशे और जुए पर सख्त पाबंदी पंचायत द्वारा जारी नियमों के अनुसार, रात 10 बजे के बाद कोई दुकान खुली पाए जाने पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। गांव में नशे की हालत में पकड़े जाने पर 11 हजार रुपये का दंड लगाकर आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाएगा। वहीं, यदि कोई बाहरी व्यक्ति गांव में जुआ खेलते पकड़ा जाता है, तो उससे 51 हजार रुपये वसूल कर पुलिस को सौंपा जाएगा। शादी समारोहों पर कई सख्त नियम शादी समारोहों के लिए भी पंचायत ने कई सख्त नियम बनाए हैं। मेहमानों की संख्या 30 से 50 तक सीमित कर दी गई है। डीजे लाने पर 51 हजार रुपये का जुर्माना तय किया गया है। इसके अलावा, शादी से पहले लड़की देखना, जुताई-जुकाई, घोड़ा, शादी की चिट्ठी और दरवाजा रुखाई जैसे पारंपरिक आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साइबर अपराध और पुलिस सहयोग पर भी नियम साइबर अपराध में शामिल पाए जाने पर सीधे पुलिस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मदद करने में बाधा डालने वाले पर 21 हजार रुपये का दंड लगाया जाएगा। पंचायत ने यह भी तय किया है कि मौत वाले घर में खाना नहीं बनाया जाएगा और शादी में मेहर तीन तोला चांदी तय किया गया है। पंचायत का दावा— सामाजिक सुधार के लिए उठाया कदम पंचायत का कहना है कि ये सभी फैसले गांव में अनुशासन और सामाजिक सुधार बनाए रखने के उद्देश्य से लिए गए हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का मानना है कि ये नियम व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप हैं। पंचायत का यह फरमान फिलहाल पूरे नूंह क्षेत्र में चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *