हरियाणवी सिंगर हर्ष बुबका को यमुनानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोहाली स्थित उसके फ्लैट में घुसकर हर्ष सहित उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। ASP अमरिंद्र सिंह ने बताया कि 7 फरवरी को यमुनानगर के एक हॉस्पिटल और सिटी मॉल में बदमाशों ने फायरिंग की थी। हर्ष ने इन बदमाशों को हथियार और रुपए मुहैया कराए थे। पुलिस से बचाने के लिए सिंगर ने इन आरोपियों को एक रूम भी दिलाया। उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के विदेश में बैठे गैंगस्टरों से लिंक थे। उनके इशारे पर कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। सिलसिलेवार पढ़िए…सिंगर को क्यों गिरफ्तार किया गया अब पढ़िए, पुलिस ने सिंगर की गिरफ्तारी पर क्या बताया