बिजली चोरी पकड़ने गए JE-ALM पीटे, VIDEO:मोबाइल छीनकर फुटेज डिलीट कराई; फतेहाबाद SHO बोले- बिना बताए पंगे लेंगे तो यही होगा

हरियाणा के फतेहाबाद में बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। युवकों ने JE और ALM को घेरकर उनके साथ हाथापाई कर दी। एलएएम का कॉलर पकड़कर उन्हें कई थप्पड़ भी जड़ दिए। अधिकारियों का कहना है कि हमले में आरोपियों ने 2 कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करा दी। इसके बाद मोबाइल को नीचे पटक कर तोड़ दिया। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें एक व्यक्ति बिजली के खंबे पर अवैध रूप से डाला गया केबल उतार रहा था। विभाग की टीम ने घर के पास अपनी गाड़ी रोक ली। इसके बाद अचानक कुछ युवक कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। उधर, मामले में SHO का कहना है कि कर्मचारियों के साथ मारपीट नहीं हुई है। उन्हें केवल रोका गया था। पुलिस को बिना बताए पंगा लेंगे तो ऐसा ही होगा। मामले में SHO ने कहा… फतेहाबाद सदर थाना SHO प्रहलाद सिंह का कहना है कि ‘’पुलिस को बिना बताए जाकर पंगा लेंगे, तो ऐसा हो सकता है’’। किसी से कोई मारपीट नहीं हुई है। केवल रास्ता रोका गया था। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, मामले की जांच कर रहे हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *