अमृतसर में कपड़ों की दुकान से चोरी:बैग में सूट छिपाकर महिला फरार, वारदात CCTV में कैद, जांच जारी

अमृतसर के टोकरिया वाले बाजार में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। बाजार की भीड़-भाड़ वाली दुकानों में से एक कपड़ों की दुकान में लगे CCTV कैमरे ने महिला द्वारा चोरी करते हुए हर हरकत रिकॉर्ड कर ली। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दुकान में आई और बड़े आराम से सामान देख रही थी। अचानक उसने दुपट्टा एक सूट पर रख दिया और फिर उस सूट को उठाकर बिना किसी को बताए अपने बैग में डाल लिया। उसकी यह हरकत पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। पुलिस महिला की पहचान कर पकड़ने में जुटी दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला की हरकत इतनी स्पष्ट दिखाई दे रही है कि लोग उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिएं दे रहे हैं और दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *