जालौन में टीचर की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। टीचर की हत्या उसके ही बुआ के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की थी। आरोपी जुआ खेलने और शराब पीने का आदी थी। उसने टीचर से जुआ खेलने के लिए 2 लाख रुपए उधार लिए। टीचर ने जब रुपए वापस मांगे तो वह टालता रहा। दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। इसके बाद रुपए देने और घूमाने के बहाने उसे एमपी ले गया। वहां, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर टीचर का अश्लील वीडियो बनाना चाहा। टीचर के विरोध करने पर फुफेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर मफलर और डेटा केबल से उसका गला घोंट दिया। टीचर की मां ने आरोपी सहित टीचर की पत्नी और उसके ससुरालवालों पर शक के आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। मामला नदीगांव थाना क्षेत्र का है। अब मामले को विस्तार से जानते हैं…
झांसी के नबावाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में राघवेंद्र वर्मा (37) अपनी मां और दो भाइयों के साथ रहते थे। सितंबर 2015 में उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक के पद पर उनकी तैनाती हुई। इसके बाद उनका अंतर्जनपदीय स्थानांतरण झांसी न होकर जालौन में साल 2021 में हुआ। वह नदीगांव के परासनी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पोस्टेड थे। वह झांसी से जालौन पढ़ाने आते थे। 2016 में राघवेंद्र की शादी हुई। शादी के एक साल बाद ही पत्नी से अलग हो गए। कोर्ट में दोनों के तलाक का मामला चल रहा है। झांसी के सराय थाना पूंछ में राघवेंद्र के बुआ का लड़का कृष्णपाल उर्फ कुलदीप रहता है। वह जुआ खेलने और शराब के नशे का आदी है। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा है। राघवेंद्र ने कुलदीप को कार्रवाई की चेतावनी दी
राघवेंद्र का पत्नी से अलगाव होने के बाद कुलदीप ने उसका फायदा उठाना चाहा। उसने राघवेंद्र से 2 लाख रुपए उधार लिए। तय समय पर जब कुलदीप ने रुपए वापस नहीं दिए तो राघवेंद्र ने तगादा शुरू किया। कुलदीप बार-बार उसे टालता रहा। इसके बाद राघवेंद्र ने कुलदीप पर दबाव बनाना शुरू किया और कार्रवाई की चेतावनी दी। जब कुलदीप को लगा कि राघवेंद्र उस पर कानूनी कार्रवाई करेगा तो उसने उसे ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। 10 फरवरी को कुलदीप राघवेंद्र को लेकर स्कूल गया। वहां से उसे रुपए देने और घूमने के बहाने एमपी लेकर निकला। रास्ते में कुलदीप की गर्लफ्रेंड सोनिया (23) मिल गई। कार में कुलदीप के दोस्त रिंकू (32) नीशू वर्मा (23) राजकुमार (33) अभि उर्फ निगम वर्मा (23) भी बैठ लिए। राघवेंद्र का शव पुलिस ने कर दिया था दफन
कृष्णपाल अपने ममेरे भाई कुलदीप राघवेंद्र को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया के सेवड़ा में पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने राघवेंद्र और सोनिया के साथ अश्लील वीडियो और फोटो बनाना चाहा। उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। राघवेंद्र उनकी बातों में नहीं आया और उसने कार्रवाई करने की बात कही। कार्रवाई के डर और गुस्से में आकर कुलदीप ने अपने गर्लफ्रेंड सोनिया और चार अन्य साथियों के साथ मिलकर राघवेंद्र का गला मफलर और डेटा केबल से दबा दिया। उसका शव सेवड़ा में ही झाड़ियों में फेंक दिया। 13 फरवरी को सेवड़ा पुलिस को राघवेंद्र का शव मिला था। शिनाख्त न हो पाने की वजह से 14 फरवरी को उसे नदी किनारे दफन भी करा दिया गया था। इस बीच परिवार वाले राघवेंद्र को ढूढ़ंते रहे। 11 फरवरी को राघवेंद्र की मां रामवती ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में मां ने कुलदीप उसके दोस्त रिंकू और राघवेंद्र की पत्नी प्रियंका उसके पिता, भाई और दो अन्य पर अपहरण का आरोप लगाया था। कार से कुलदीप तक पहुंची पुलिस
छानबीन करते हुए पुलिस स्कूल तक पहुंची। वहां पता चला कि कुछ लोग कार से राघवेंद्र को अपने साथ ले गए। कार के नंबर से पता चला कि वह एक ट्रैवेल एजेंसी की कार है। पुलिस ने जब पूछताछ कि तो पता चला कि कार कुलदीप बुक करके ले गया था। पुलिस ने राघवेंद्र का शव निकाला
पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी से कार की लोकेशन ली गई। 16 फरवरी को कुलदीप को पुलिस ने उठा लिया। पूछताछ में कुलदीप ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद उसके साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एमपी में मिली लाशों के बारे में जानकारी लेनी शुरू की तो पता चला कि 13 फरवरी को एक लाश मिली थी। जिसकी पहचान न हो पाने की वजह से पुलिस ने उसे दफन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राघवेंद्र का शव निकलवाकर शिनाख्त की। जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेकर टीमें लगाई गईं। घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट भी बढ़ाया गया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें– पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर…