नवजोत सिद्धू बोलीं-मैं ₹40 लाख, पति ₹25 लाख रोज कमाते:राहुल गांधी के पास हमारे लिए टाइम नहीं तो हम भी फालतू नहीं बैठे

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं पहले 40 लाख रुपए महीना कमा रही थी। मेरे पति नवजोत सिंह सिद्धू एक दिन का 25 लाख के करीब कमाते थे। हम सब कुछ छोड़कर राजनीति में आए, क्योंकि हमें पंजाब की सेवा करनी थी। उन्होंने यह बयान तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कार्यक्रम के बाद दिया। डॉ. सिद्धू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी अच्छी और समझदारी की बातें करते हैं, लेकिन उनकी बातों और काम में फर्क है। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी से सिर्फ एक बार मिलना चाहती हैं, ताकि उन्हें बता सकें कि पंजाब में उनकी पार्टी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि टिकट पहले ही बेच दिए गए हैं। अगर उन्हें अपने नीचे हो रही चीजों का पता नहीं है, तो वे उस कुर्सी के लायक नहीं हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी का स्वभाव आध्यात्मिक है और यह उनकी शख्सियत में साफ दिखाई देता है। इसी वजह से वे हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखते हैं। बता दें कि दिसंबर 2025 में 500 करोड़ की अटैची वाले बयान के बाद डॉ. सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। वहीं हाल ही में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। नवजोत कौर सिद्धू की बड़ी बातें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *