8वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं:छात्रों की बंपर हाजिरी, 2.81 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम देने पहुंचे

चंडीगढ़ | पीएसईबी ने मंगलवार को सलाना परीक्षाओं का शानदार आगाज किया। पूरे प्रदेश में 8वीं की अंग्रेजी और 12वीं की गृह विज्ञान परीक्षा बिना रुकावट के सुचारू रूप से खत्म हो गई। अधिकारियों ने दावा किया कि ऐसा परीक्षाओं का नया रिकॉर्ड बना है। बोर्ड अनुसार 8वीं अंग्रेजी के लिए 277344 स्टूडेंट्स सेंटर पहुंचे हैं। इसी तरह 12वीं की गृह विज्ञान परीक्षा में 3982 स्टूडेंट्स ने हाजरी भरी है। राज्य में कुल 2312 सेंटर बनाए गए हैं। हर जगह सीसीटीवी और सख्त पहरे से निगरानी की गई। पारदर्शिता के लिए मैट क्यू ऐप से ट्रैक कर नजर रखी गई। बोर्ड ने खुलासा किया कि परीक्षा सामग्री जीपीएस ट्रैकिंग से सेंटरों तक पहुंचाई गई। हर जगह निगरानी अधिकारी तैनात किए गए। 100 मीटर घेरे में धारा 144 लागू की गई। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने 24×7 अलर्ट मोड में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *