चंडीगढ़ में तस्करों की 8.79 करोड़ की संपत्ति जब्त:150 NDPS केस दर्ज, 245 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

चंडीगढ़ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साल 2025 में 150 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज किए और 245 तस्करों को गिरफ्तार किया। वर्ष 2024 में 90 केस दर्ज हुए थे और 127 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस साल पुलिस ने 5.8 किलो हेरोइन और 2.1 किलो कोकीन बरामद की। इनमें से 5 मामलों में 8,79,30,176 रुपये की संपत्ति जब्त की। धारा 68 एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्तियां फ्रीज की गईं। क्राइम ब्रांच ने 36 बैंक खातों में जमा 50.94 लाख रुपये फ्रीज किए। इसके अलावा 8 खातों के 14 लाख रुपये भी फ्रीज किए गए। कुल 13 पीआईटी-एनडीपीएस प्रस्ताव भेजे गए, जिनमें 6 पर डिटेंशन आदेश लागू हुए, 4 स्थगित, 2 खारिज और 1 लंबित है। पिछले साल 3 किलो हेरोइन और सिर्फ 40.1 ग्राम कोकीन पकड़ी गई थी। गांजा, अफीम का सूखा छिलका और क्रैक बॉल की बरामदगी भी इस बार ज्यादा रही।
एनडीपीएस मामलों में सजा की दर 85.85 प्रतिशत रही। सीमा पार नेटवर्क का खुलासा जांच के दौरान पुलिस ने “टॉप-टू-बॉटम” और “बॉटम-टू-टॉप” रणनीति अपनाकर सप्लाई चेन के आगे-पीछे के लिंक तोड़े। जांच में सामने आया कि हेरोइन मुख्य रूप से अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और जलालाबाद के सीमावर्ती इलाकों से लाई जा रही थी। ट्राईसिटी में इसकी सप्लाई खरड़, ढकोली और जीरकपुर से हो रही थी। कोकीन और आइस दिल्ली के पश्चिम विहार, उत्तम नगर और नवादा (द्वारका) से, जबकि चरस कुल्लू, मनाली और चंबा (हिमाचल प्रदेश) से लाई जा रही थी। गांजा बिहार और ओडिशा से सप्लाई हो रहा था। बड़े केसों में अंतरराज्यीय और पाकिस्तान लिंक क्राइम ब्रांच ने 7 तस्कर गिरफ्तार किए, जिनमें 3 आरोपी अमृतसर बॉर्डर एरिया से पकड़े गए। जांच में पाकिस्तानी नागरिक बदहा भाई उर्फ लाला जुबेर उर्फ सलमान को ड्रोन के जरिए भारत में नशा भेजने वाला मुख्य सप्लायर बताया गया। इस केस में 112.22 ग्राम कोकीन और 652 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा अन्य केस में 9 तस्कर पकड़े गए। जांच में रियाज गिल (पाकिस्तान) को मुख्य हैंडलर बताया गया। 312.41 ग्राम हेरोइन, 5.11 लाख रुपये ड्रग मनी और दो अर्टिगा कार बरामद की गईं हॉटस्पॉट की मैपिंग, 360 डिग्री जांच एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को 25 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया। सेक्टर-25, बाबू धाम कॉलोनी (सेक्टर-26), न्यू इंदिरा कॉलोनी, शास्त्री मार्केट, माड़ीवाला टाउन, राम दरबार, सेक्टर-45, 52, 56, पलसोरा, दादू माजरा, सेक्टर-38 और मलोया को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। विदेशी नागरिकों के कोई गेटो नहीं मिले, लेकिन दो मामलों में 5 विदेशी तस्कर गिरफ्तार हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *