कुरुक्षेत्र में चेक ओवरराइटिंग कर ढाई लाख की धोखाधड़ी:रिया जिंदल के नाम में V जोड़ा, रियाव के खाते में जमा हुई पेमेंट, क्लर्क पर आरोप

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में बैंक में जमा चेक पर नाम बदलकर ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। चेक महिला के नाम से दिया गया था। लेकिन उस नाम के पीछे वी और जोड़कर चेक किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में चला गया। आरोपी चेक के पीछे आधार कार्ड और मोबाइल नंबर गलत लिख चेक को क्लियर करवाया। कुरुक्षेत्र के रहने वाले देसराज और बृजमोहन ने पुलिस को बताया कि वे दोनों पार्टनर है और उनकी नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उन्होंने 2 लाख 50 हजार रुपये का भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा कुरुक्षेत्र का चेक जारी किया था। कंपनी ने यह चेक अपने कर्मचारी राहुल को दिया था। रिया के खाते में लगना था चेक राहुल ने इस चेक को रिया जिन्दल के अकाउंट में जमा करवाया था। रिया का अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की मेन ब्रांच, गोल बैंक चौक थानेसर में है। राहुल ने चेक PNB की क्लर्क को सौंपा और इसे रिया जिन्दल के अकाउंट में जमा करने के लिए पकड़ा दिया। लेकिन 3 दिन तक चेक का पैसा रिया के अकाउंट में नहीं आया। जांच में हुआ खुलासा बैंक के CCTV फुटेज चेक करने पर पता चला कि क्लर्क ने उस चेक को अपने किसी सहयोगी को सौंप दिया। आरोप लगाया कि क्लर्क ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची और चेक में ओवरराइटिंग की। रिया जिन्दल के नाम पर आए चेक में वी जोड़कर इसे रियाव जिन्दल बना दिया गया और अगले ही दिन रकम खाते से निकल गई। बैंक ने नहीं ली कोई जानकारी चेक के भुगतान से पहले बैंक ने उनसे कोई जानकारी नहीं ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस कर दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी क्लर्क से पूछताछ की। साथ ही पुलिस रियाव जिंदल की तलाश कर रही है। हालांकि चेक के पीछे मोबाइल नंबर लिखा गया था, लेकिन नंबर गलत लिखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *