लुधियाना में सीटी यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत:लिफ्ट के इंतजार में रेलिंग पर बैठी, संतुलन बिगड़ने से पीठ के बल गिरी

पंजाब के लुधियाना में जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में एक छात्रा की लिफ्ट के इंतजार के दौरान रेलिंग से गिरकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल में भर्ती ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कुछ छात्राएं विश्वविद्यालय में लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक छात्रा लिफ्ट के पास बनी सीढ़ियों की स्टील की रेलिंग पर बैठ गई। जब लिफ्ट आई और अन्य छात्राएं उसमें सवार होने लगीं, तो रेलिंग पर बैठी छात्रा का संतुलन बिगड़ गया। वह पीछे की ओर पीठ के बल नीचे जा गिरी। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आईं। यूनिवर्सिटी स्टाफ ने तुरंत उसे उठाकर लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान लुधियाना के शवहूर निवासी के रूप में हुई है। बीबीए प्रथम वर्ष की है छात्रा थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने इस संबंध में बताया कि मृतका बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह दूसरी मंजिल पर लिफ्ट का इंतजार करते समय रेलिंग पर बैठ गई थी। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे बेसमेंट में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *