पंचकूला पुलिस ने पकड़ा ट्राईसिटी का वांटेड बाइक चोर:आरोपी से 9 बाइक व 2 स्कूटी बरामद, पंजाब के फरीदकोट का, नशे का आदी

हरियाणा के पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने ट्राईसिटी में बाइक चोरी करने के वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 11 चोरीशुदा वाहन (9 मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा) बरामद किए गए हैं। आरोपी नशे का आदी है, जो शौक पूरा करने के लिए चोरियां करता था। पंचकूला क्राइम ब्रांच-26 की टीम गश्त के दौरान रामगढ़ क्षेत्र में मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुरसेवक सिंह पुत्र शमशेर सिंह, निवासी फरीदकोट (पंजाब), हाल निवासी फुनी माजरा (लांडरा),पंजाब को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। दोस्तों को सस्ते दाम पर बेच देता पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी के अन्य वाहनों की भी जानकारी मिली जो उसने अलग-अलग स्थानों पर छिपा रखे थे। आरोपी की निशानदेही पर कुल 9 मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा बरामद की गईं, जिन्हें केस प्रॉपर्टी के रूप में थाना में जमा कराया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दामों पर बेच देता था। बरामद वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर की जांच करने पर उनके चोरीशुदा होने की पुष्टि हुई है। न्यायिक हिरासत भेजा गया आरोपी के खिलाफ थाना चण्डीमन्दिर में बीएनएस की धारा 303(2) व 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। आरोपी की खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *