सोनीपत जिले के एक गांव में स्थित फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चार दिन पहले ही काम की तलाश में यहां आया था और अपने बड़े भाई के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। मौके पर एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले में आसपास भी पूछताछ कर रही है और सुसाइड के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कमरे में फंदे से लटका मिला जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शहजादपुर के रहने वाले रोहित 4 दिन पहले सोनीपत में काम की तलाश में आया था। जहां सोनीपत में पहले से ही उसका भाई गांव भटगांव में फैक्ट्री में काम कर रहा है। रोहित भी वहीं उसके साथ ठहरा हुआ था और फैक्ट्री में ही मजदूरी का काम शुरू किया था। परिवार को उम्मीद थी कि दोनों भाई मिलकर घर की जिम्मेदारियां संभालेंगे। संदिग्ध हालात में रोहित ने अपने भाई के कमरे पर ही फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिवार में तीन बहनें और तीन भाई हैं। बड़े भाई के अनुसार रोहित ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।