हिमाचल में 11 डीएसपी ASP बने:गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, पोस्टिंग आदेश अलग से जारी होंगे

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) के 11 DSP को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर प्लेसमेंट के आदेश जारी किए है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इन आदेशों के अनुसार साल HPPS कुलदीप कुमार (2011 बैच), अमित ठाकुर (2012), प्रताप सिंह (2012), अमित शर्मा-II (2012), मनोहर लाल (2012), विकास कुमार धीमान (2012), हेमंत कुमार (2012), कुलविंदर सिंह (2012), खजाना राम (2012), राम प्रसाद जसवाल (2012) और लाल मान (2012) को ASP के पद पर तैनाती दी गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया कि अमित ठाकुर की प्लेसमेंट एफआईआर नंबर 91/2016 में बरी होने के खिलाफ दायर संभावित अपील के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। अब इन अधिकारियों के पोस्टिंग आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। तब तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही कार्य करते रहेंगे। यह आदेश राज्यपाल की ओर से स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *