बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मंत्री बोले- सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं, ढाई साल की बच्ची से रेप, लोजपा नेता पर फायरिंग

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। धानसभा में बिहार सरकार के एक मंत्री ने कहा, सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं। इसपर बिहार सरकार के दूसरे मंत्री विजय चौधरी ने आपत्ति जताई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश के मंत्री बोले-सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं बिहार विधानसभा में बिहार सरकार के एक मंत्री ने कहा, सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं। इसपर बिहार सरकार के दूसरे मंत्री विजय चौधरी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा यह कहना कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं तो यह बिल्कुल गलत है। पूरी खबर पढ़ें 2. सहरसा में ढाई साल की बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट डैमेज सहरसा में ढाई साल की बच्ची से रेप का मामला सामना आया है। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे भागलपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार, बच्ची का प्राइवेट डैमेज है, गंभीर चोट के निशान हैं। काफी ब्लिडिंग भी हुई है। पूरी खबर पढ़ें
3. राज्यसभा चुनाव का ऐलान, नितिन नहीं जाएंगे उच्च सदन! भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा में 37 सीटों के चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।चुनाव आयोग ने चुनावों के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 4. केस डायरी से नाम हटाने के लिए SI ने मांगे थे 30 हजार मुजफ्फरपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को सदर थाना में तैनात 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर (SI) भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना परिसर के ठीक बाहर स्थित एक चाय की दुकान से हुई। मामला एक बच्चे के अपहरण से जुड़ा है, जो सदर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 5. मुंगेर में 7 फीट ऊंची दीवार फांदकर सेंटर में घुसा छात्र बिहार मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का आज दूसरा दिन है। दोनों पालियों में गणित (मैथ्स) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है। मुंगेर के मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र पर गेट बंद हो जाने के बाद 7 फिट ऊंची दीवार फांदकर छात्र सेंटर में घुस गया। राज्यभर के 1699 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. लव ट्रायंगल में गर्लफ्रेंड का मर्डर, सिर में मारी गोली मुजफ्फरपुर में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड(15) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड दूसरे लड़के से बात करती है। मर्डर के बाद प्रेमी(17) खुद पुलिस के पास जाकर जुर्म कबूल करना चाहता था, लेकिन रास्ते में पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने सारी कहानी बताई। पूरी खबर पढ़ें
7. पप्पू यादव बोले- मेरे मर्डर की प्लानिंग की गई है “कुछ नेताओं ने मुझे मारने के लिए शूटर्स को 7 करोड़ की सुपारी दी है।” ये आरोप पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की ओर से लगाया गया है। सांसद बुधवार को दिल्ली से पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने NEET छात्रा मौत मामले पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे मर्डर की प्लानिंग हो रही है। पूरी खबर पढ़ें 8. लोजपा नेता अंटू ईशर पर फायरिंग, ड्राइवर को लगी गोली समस्तीपुर शहर में मंगलवार शाम लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता अंटू ईशर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ईशर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके कार ड्राइवर शुभम कुमार को गोली लग गई। शुभम के सीने में बुलेट लगी है, उन्हें शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. NEET छात्रा रेप-मौत, CBI ने 2 घंटे की SI से पूछताछ NEET छात्रा रेप-मौत मामले को टेकओवर किए सीबीआई को चार दिन हो गए हैं। सीबीआई ने अब तक शंभू गर्ल्स हॉस्टल, जहानाबाद में मां-पिता और भाई से 5 घंटे तक पूछताछ की। मंगलवार को SIT की ओर से CCTV फुटेज और उसकी DVR की जांच CID की फोरेंसिक टीम से कराई गई। रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ें 10. ‘मेरी शादीशुदा बेटी को जबरन साथ ले जाना चाहते हैं’ ‘वे मेरी शादीशुदा बेटी को जबरन अपने साथ ले जाना चाहते हैं। मेरी बेटी पर उनकी गंदी नजर है। हमलावर पहले भी ऐसा कर चुके हैं। मंगलवार की देर रात भी मेरी बेटी को ले जाने आए थे, जब हम लोगों ने विरोध किया तो पूरे परिवार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।’ मूल रूप से पंजाब के रहने वाले एक परिवार ने ये आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 11. 3 घंटे में राख बनी फैक्ट्री, सवा करोड़ की संपत्ति नष्ट बांका में कप और प्लेट बनाने वाली एक छोटी फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार सामान और मशीनें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें 12. जमुई में जमीन विवाद में पुलिस के सामने 2 पक्ष में झड़प, 6 घायल जमुई शहर के महिसौड़ी चौक स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट में एक पक्ष के छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डायल 112 और टाउन थाने की पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी खबर पढ़ें 13. चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार को चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा। यह घटना पिपरा-सिंघेश्वर रोड किनारे स्थित बुलंदी स्थान के पास हुई। युवक पर एक कपड़े की दुकान से हेडफोन चोरी करने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान संचालक को हेडफोन गायब होने का पता चला। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. ‘ईशान किशन की हाइट क्या है, गर्लफ्रेंड कौन’ टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। इस मुकाबले की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी खूब हुई। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. 20 फरवरी तक सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास रहेगा मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 20 फरवरी तक सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास होता रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *