बार एसोसिएशन चुनाव: योगेंद्र अध्यक्ष, बिनय महामंत्री बने:विजेताओं को फूलों से लादा, एक्टर अन्नू अवस्थी को कंधों पर उठाया

कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी ने जीत दर्ज की। योगेंद्र को 1453 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 1391 वोट मिले। योगेंद्र अवस्थी के विजेता घोषित होने के बाद हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी को समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया। वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी बिनय मिश्रा ने जीत दर्ज की है। वह 82 वोट से जीते। वहीं सुशील कुमार सिंह दूसरे नंबर रहे। बिनय मिश्रा को 1801 वोट और सुशील कुमार सिंह को 1719 वोट मिले। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए मंगलवार को वोटिंग होने के बाद आज सुबह 10:30 बजे से राम अवतार महाना हॉल में अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई थी। सुबह करीब 10 बजे स्ट्रांग रूम से मतपेटियां निकाली गईं। इसके बाद सभी प्रत्याशियों के सामने मतपेटियों की सील खोली गई। मतगणना ड्यूटी में लगे पूर्व सैनिकों ने मतपत्रों को फाड़ कर बंडल बनाने का काम शुरू किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मतगणना स्थल का दौरा किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि शाम 4 बजे करीब मतगणना शुरू हुई थी। 4 तस्वीरें देखिए… मंगलवार को 5658 अधिवक्ताओं ने किया था वोट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को डीएवी कॉलेज में मतदान संपन्न कराए गए थे। वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष–महामंत्री समेत कुल 96 दावेदार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 7 महामंत्री पद पर 9 दावेदार, जबकि मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे।
कुल 7198 मतदाताओं में से 5658 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। शाम करीब 5 बजे मतदान सकुशल संपन्न हुआ। जिसके बाद एल्डर्स कमेटी ने 78 प्रतिशत मतदान होने की घोषणा की थी। सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड (COP), क्यूआर कोड पर्ची न लाने पर मतदाताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *