हापुड़ में नाबालिग से रेप करने वाला मौलाना गिरफ्तार किया गया है। लड़की (14) ने घर में ही एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना की जानकारी तब हुई जब लड़की के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की प्रेग्नेंट है। परिवार वाले लड़की को वापस घर ले आए। जहां कुछ समय बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिवार वालों के मुताबिक, आरोपी मौलाना बच्ची को डराता धमकाता था। उसके साथ गलत काम करता था। मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से… ससुराल में रहता है पीड़ित परिवार पीड़िता के पिता मूल रूप से अमरोहा जिले के हसनपुर के रहने वाले हैं। वे पिछले कई सालों से अपनी ससुराल पिलखुवा में रह रहे हैं। परिवार मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता है। उनकी 14 साल की बेटी को 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे पेट में अचानक तेज दर्द उठा। घर वाले घबड़ाकर बेटी को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बताया लड़की प्रेग्नेंट है। लेकिन हम इसकी डिलीवरी नहीं करा सकते। परिवार वाले बेटी को घर ले आए। इसके कुछ ही देर में लड़की का घर पर प्रसव हो गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल भेजा पुलिस घर में पहले नाबालिग मां-बेटी से मिली। जिसके बाद लड़की और उसकी बच्ची को वनस्टाप सेंटर भिजवाया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। लड़की ने पुलिस को बताया कि, गांव के ही पड़ोसी इस्लाम ने उसके साथ गंदा काम किया। वह घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करता था। उसे डराता-धमकाता था, जिसके चलते वह परिवार वालों को यह बात नहीं बता पाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया- लड़की के पिता की शिकायत पर 17 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। लड़की का मेडिकल भी कराया। पीड़िता और उसके परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है। …………… ये खबर भी पढ़ें… मायावती बोलीं- अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:गठबंधन की अफवाहें, विरोधियों की घिनौनी साजिश बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। मीडिया में चल रही गठबंधन की खबरें फर्जी हैं। यह हमारे खिलाफ साजिश है। दरअसल, बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के गठबंधन की खबरें सामने आ रही थीं। इसके अलावा तीन दिन पहले अखिलेश यादव ने भी इशारों में गठबंधन का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था- बसपा से पुराने रिश्ते हैं। कई बार गठबंधन बनते और टूटते हैं। हमें उम्मीद है कि उस लड़ाई को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…