मनिहारी बाजार से 11 लीटर शराब जब्त:वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर तस्कर फरार, शराब से भरा झोला फेंका

भभुआ सदर थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार में पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान 11 लीटर देशी शराब जब्त की है। देर शाम हुई इस कार्रवाई में एक शराब तस्कर पुलिस को देखकर झोला फेंककर फरार हो गया। मनिहारी ओपी की पुलिस मंगलवार देर शाम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और अपने पास रखा शराब से भरा झोला सड़क किनारे फेंककर मौके से भाग निकला। पुलिस ने झोले की तलाशी ली, जिसमें 11 लीटर देशी शराब मिली। इसे जब्त कर लिया गया है। आज बुधवार को भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *