जालंधर | सीआईए स्टाफ (देहात) पुलिस ने एक अपराधी दविंदर सिंह बिल्ला वासी कठार को अरेस्ट कर उससे दो पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बिल्ला ने खुलासा किया है कि उसके दोस्त जग्गा वासी कपूरथला पर कत्ल का केस चल रहा था। उसे पता था कि केस में उसे उम्र कैद होगी तो उसे दोनों वेपन देकर गया था। कुछ दिन पहले जग्गा और उसके साथी को कैद हो गई। उसने यह पिस्टल इस लिए रख लिए थे, क्योंकि उसकी दुश्मनी चल रही है और खुद का बचाव कर सके। उस पर पहले ही 4 केस दर्ज हैं। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि इंचार्ज पुष्पबाली की टीम ने आरोपी को उस वक्त पकड़ा जब वह बाइक पर आ रहा था। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह कहीं बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। थाना आदमपुर में केस दर्ज हुआ है।