चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 5500 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पुलिस कर्मियों के लिए पीएमटी और पीएसटी का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस संदर्भ में आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह की ओर से जानकारी साझा की गई है। इसके तहत बताया कि विज्ञापन संख्या 13/2024 के तहत स्पोर्टस कोटा के अभ्यर्थियों ने अनुरोध किया था कि उनका पीएमटी और पीएसटी अन्य अभ्यर्थियों के साथ ही किया जाए। आयोग ने निर्णय लिया कि अब पीएमटी और पीएसटी अन्य अभ्यर्थियों के साथ ही आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को तैयार रहने को कहा गया है।