चंडीगढ़ | खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की निरंतर हिरासत के मामले में हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने दो प्रमुख आधार बताए। राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील अनुपम गुप्ता ने दलील दी कि कथित हिट लिस्ट से उत्पन्न खतरे की गंभीरता व याचिकाकर्ता के खूंखार आतंकियों और गैंगस्टरों से निकट संबंध ही हिरासत के प्रमुख आधार हैं। गुप्ता ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से हिट लिस्ट सूची में शामिल व्यक्तियों के अस्तित्व पर वाद-विवाद नहीं किया गया।