चंडीगढ़ | प्रिंटमेकिंग आर्ट से जुड़ी एग्जीबिशन इंप्रेशन टू एक्सप्रेशन और वर्कशॉप 20 फरवरी से गवर्नमेंट आर्ट गैलरी-10 में होगी। इसका आयोजन नेत्रिका एटेलियर और ललित कला अकादमी, नई दिल्ली करेगी। इसमें देशभर के 50 कलाकार हिस्सा लेंगे और प्रिंटमेकिंग से जुड़ी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। इसमें 25 एमर्जिंग आर्टिस्ट और 25 स्टूडेंट शामिल होंगे। ये प्रदर्शनी तीसरे इंडिया प्रिंट बिनाले 2026 का हिस्सा है। प्रदर्शनी 22 फरवरी तक रहेगी। एंट्री फ्री है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 20 फरवरी को शाम 4.00 बजे होगा।