‘4 ए’ कॉन्सेप्ट से तनाव कम करने के लिए तरीके बताए

चंडीगढ़ | डिस्ट्रिक्ट 308 के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने यूथ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक गवर्नमेंट स्कूल में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर जागरूकता वर्कशॉप आयोजित की। इसमें करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में “4 ए’ कॉन्सेप्ट – अवॉइड, आल्टर, एडेप्ट और एक्सेप्ट के जरिए तनाव कम करने के तरीके बताए गए। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पूजा गोयल ने छात्रों को परीक्षा से पहले और दौरान तनाव संभालने, आत्मविश्वास बढ़ाने और संतुलित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। सेशन में टाइम मैनेजमेंट, सकारात्मक सोच, मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग, पर्याप्त नींद और हेल्दी स्टडी हैबिट्स पर भी जोर दिया गया। शर्बानी दत्ता ने बताया कि नियमित व्यायाम, माइंडफुलनेस, डिजिटल डिटॉक्स और कामों को प्राथमिकता देना तनाव कम करने में प्रभावी साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *