फरीदकोट से शुरू पाखंडी भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम कंट्रोवर्सी में घिर गई है। फिरोजपुर के महंतों के डेरे की प्रमुख नवीत कौर के साथ मुहिम चला रहे मनप्रीत सिंह खालसा दमदमी टकसाल का टकराव सोशल मीडिया पर आ गया है। बीबी नवीत कौर छांगे वाली का एक आडियो सामने आया है, जिसमें वह बाबा से कह रही है कि अगर आपको हमारे महंत होने पर शक है तो मैं कपड़े उतार देती हूं। नवीत कौर ने कहा- बाबा जी, मैं सरेआम नंगी हो जाऊंगी, उस समय फिर एक नया इतिहास लिखा जाएगा कि सिंहों ने एक बीवी को नंगा किया। आप किसी को नंगा करने पर तुल गए हो। पहले गौरी महंत को कहा कि कपड़े खोल कर हम तेरे साथ ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे। आप धमकियां देकर कह रहे हैं कि तेरे कपड़े खोलेंगे, हम तुझे देखेंगे कि तू बंदा है या औरत। क्या तुम सबके कपड़े खोलोगे? विवाद बढ़ने पर मनप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत फिरोजपुर SSP को की। इसके बाद पुलिस ने बीबी के खिलाफ फिरोजपुर थाने में FIR दर्ज कर ली है। ये विवाद 3 महीने पहले उस समय शुरू हुआ जब मनप्रीत सिंह खासला ने पाखंडी भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम शुरू की। इस मुहिम के तहत मनप्रीत सिंह और सिख जत्थबंदियों ने कई डेरे से पाखंड करने वालों से माफी मंगवाई। पहले पढ़िए बीबी नवीत कौर ने क्या कहा… मनप्रीत सिंह खालसा की नवीत कौर को लेकर अहम बातें…