कैथल जिले के गांव खानपुर में एक आरोपी ने एक व्यक्ति को ट्रक से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया। उसके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ा दिया, जिससे उसके हाथ पैर व पसलियां टूट गई। उसका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। इस संबंध में व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लिव इन रिलेशन में रहता था गांव पेंगा जिला जींद के किरपाल ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि वह राजौंद में शराब के ठेके पर करिन्दे का काम करता है। वह नीलम नामक महिला के साथ राजौंद में लिव इन रिलेशन में रहता था। कुछ दिनों से वह महिला किसी परविन्द्र नामक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। उसने नीलम को काफी समझाया, परंतु 2-3 दिन पहले नीलम उसे छोड़कर परविन्द्र के पास चली गई। परविन्द्र व उसका भाई अजय ट्रक चलाते हैं। उसने परविन्द्र की पत्नी को परविन्द्र व नीलम बारे में बता दिया। कल रात को वह परविन्द्र व नीलम की तलाश करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर कैथल पहुंचा। जहां पर उसने परविन्द्र व नीलम को आपत्ति जनक हालत में देखा। उसे देखते ही परविन्द्र, नीलम व उसमें बैठा अजय अपना ट्रक भगा कर ले गए। उनके पीछे वह मोटरसाइकिल पर गांव खानपुर पहुंच गया। परविन्द्र को उकसाया, इसका किस्सा ही खत्म कर दो वहां पर खड़े ट्रक में जब उसने परविन्द्र को आवाज लगाई, तो अजय व नीलम ने उसे जान से मारने की नीयत से परविन्द्र को उकसाया कि आज किरपाल का किस्सा ही खत्म कर दो, इसके ऊपर ट्रक चढ़ा दो। तभी परविन्द्र ने उसे जान से मारने की नीयत से अपने ट्रक का ड्राइवर साइड का अगला टायर उसकी दोनों टांगों, बांई साइड की पसलियों व दोनों बाजुओं पर चढ़ा दिया, उसे ट्रक के नीचे कुचलकर तीनों ट्रक को लेकर भाग गए। पीजीआई में चल रहा इलाज किसी राहगीर ने डायल 112 गाड़ी की सहायता के लिए मौके पर बुलाया, उसे इलाज के सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने ज्यादा चोट होने के कारण उसे PGI रोहतक रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर ट्रक चढ़ाया और उसे चोटें मारी है। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सीवन थाना के जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।