सीएम सैनी ने युवक को हेलिकॉप्टर में बैठाया:उचाना रैली में ‘ताऊ सैनी’ कहकर पुकारने पर 15 मिनट साथ रहे

ओ ताऊ थोड़ी देर कु मुझे भी बिठा ले ज्हाज मैं…जींद में एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी को एक युवक ने चिल्लाकर आवाज लगा दी। युवक ने हेलिकॉप्टर में बैठे सीएम से खुद को हेलिकॉप्टर में बैठाने की डिमांड की। इसके बाद युवक ने रेलिंग कूदकर सीएम के हेलिकॉप्टर की ओर दौड़ लगा दी। सीएम के सिक्योरिटी स्टाफ ने युवक को उनसे मिलवाया। सीएम सैनी ने भी युवक को अपने साथ हेलिकॉपटर में बैठाया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। युवक सोनू ने बताया कि… ताऊ (सीएम सैनी) ने मेरा रुक्का सुन लिया। बाब्बा की दया तै मैं जहाज में बैठ लिया। (सीएम सैनी ने मेरी आवाज सुन ली, इसके बाद भगवान की कृपा से हेलिकॉप्टर में बैठकर उनसे मिला) अब जानिए…रैली से हेलिकॉप्टर में कैसे पहुंचा सोनू की मां बोली- 200 रुपए लेकर रैली में गया
सोनू की मां शांति ने बताया कि वह सीएम की रैली में गया था। घर से लड़-झगड़कर 200 रुपए लेकर गया था। रैली में जाने के लिए सोनू के पिता से उसे 200 रुपए दिलाए। हम बोल रहा था कि मेरा ताऊ (सीएम सैनी) ही करेगा अब तो काम। हमेशा रैलियों में जाता रहता था। हमनें कभी मुख्यमंत्री और हेलिकॉप्टर नहीं देखा था। कभी कोई सीएम नहीं मिला। बेटे ने भी कभी हेलीकॉप्टर नहीं देखा था। ऐसा लग रहा है, हमें कल ही सरकार मिली है। सोनू की मां ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा। मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर, उन्होंने कभी उन्हें पास से देखा भी नहीं था और हेलिकॉप्टर भी कभी नहीं देखा था। इस घटना से उन्हें बहुत खुशी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *