भिवानी में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर:CCTV में कैद हुई वारदात, पहले कार से टकराई, फिर फूलों के दुकान में घुसी

भिवानी के नया बाजार में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। यह वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तेज रफ्तार गाड़ी पहले एक कार से टकरा गई और फिर फूलों की दुकान (खोखे) में घुस गई। जिसमें कार तेज रफ्तार में आती व टकराती हुई दिखाई दे रही है। मनोज ने बताया कि उनकी नया बाजार में फूलों की दुकान की हुई है। रात को उसके पास चौकीदार का फोन आया कि आपने यहां नुकसान हो गया है। गाड़ी खोखे में ठोकी हुई है, फ्रीज भी टूट गया और काफी नुकसान हो गया। इसके बाद पुलिस चौकी में गए और पुलिस को फोन पर सूचना दी। अब सीजन का टाइम है, काफी नुकसान हुआ है। विवेक ने बताया कि उनकी नया बाजार में फूलों की दुकान है। रात को करीब डेढ़ बजे की घटना है। वह रात को सोया हुआ था और रात को चौकीदार का फोन आया। इसके बाद वह नीचे उतरकर आया तो देखा कि गाड़ी क्षतिग्रस्त की हुई है। रात को तेज रफ्तार में कार ने टक्कर मारी है। जिसमें 2 व्यक्ति थे, जो भाग गए। इसके बाद वे थाने में गए थे। उसकी गाड़ी में करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने करीब 5-6 महीने पहले नई गाड़ी निकलवाई थी। सिटी थाना के एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इसकी शिकायत नहीं मिली है। जो भी शिकायत मिलेगी उसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *