ताज महोत्सव में विदेशियों ने लगाए ठुमके, VIDEO:इंग्लैंड के पर्यटक बोले- यहां का म्यूजिक इंग्लैंड से अच्छा, बहुत मजा आया

आगरा के ताज महोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया। जैसे ही महोत्सव में राजस्थानी ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी, विदेशी पर्यटक खुद को रोक नहीं पाए और भारतीय कलाकारों के साथ थिरकने लगे। इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने कहा कि यहां का म्यूजिक और डांस उनके देश से अच्छा है। भारतीय संगीत में अनोखी ऊर्जा है। हम लोगों ने खूब एंजॉय किया। महोत्सव के पहले दिन बारिश हुई, लेकिन इसका दर्शकों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बार ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में करीब 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, खानपान और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव में हर दिन अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में कॉमेडियन कृष्णा और पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा जैसे बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे। तस्वीरें देखिए… विदेशी पर्यटक बोले- यहां का माहौल बिल्कुल अलग ……………………… यह खबर भी पढ़ें मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया
मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *