पठानकोट रेलवे पुलिस ने हथियार तस्कर को पकड़ा:पिस्तौल और मैगजीन बरामद, साथी असलहा लहराते फरार, मध्य प्रदेश लेकर आए

पठानकोट रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पठानकोट कैंट स्टेशन से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, ये हथियार मध्य प्रदेश से लाए जा रहे थे। रेलवे पुलिस द्वारा पठानकोट कैंट स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। इनमें से एक व्यक्ति हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा रेलवे पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर यह नाका लगाया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।
जांच में जुटी पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके फरार साथी और हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। इसका उद्देश्य राज्य में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *