लुधियाना के रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक में पहुंचे CM मान:बैलगाड़ी दौड़ का फाइनल मुकाबला शुरू, आज आखिरी दिन है

लुधियाना के प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक 2026 का आज आखिरी और सबसे रोमांचक दिन है। इस साल का खेल मेला बेहद खास है क्योंकि 12 साल के लंबे इंतजार के बाद बैलगाड़ी दौड़ की वापसी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। आज के मुख्य आकर्षण और खेल आज कई खेलों के फाइनल मुकाबले हो रहे हैं। बैलगाड़ी दौड़ आज का सबसे बड़ा आकर्षण है। शाम करीब 5 बजे फाइनल दौड़ होगी। बुजुर्गों की दौड़ 65, 75 और 80 वर्ष से अधिक आयु के लिए विशेष 100 मीटर है। ट्रैक्टर ट्रॉली लोडिंग और अनलोडिंग रस्साकशी। आज कई खेलों के हैं फाइनल मुकाबले एथलेटिक्स 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, हाई जंप और साइकिल रेस। कबड्डी और हॉकी नेशनल स्टाइल कबड्डी (लड़कियां अंडर-17) और सर्कल कबड्डी के फाइनल मुकाबले। निहंग सिंहों द्वारा घोड़ों पर करतब, बाजीगर शो और ट्राइसाइकिल रेस। इस बार खेलों का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार ने ‘पंजाब पशु क्रूरता निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2025’ में बदलाव कर बैलगाड़ी दौड़ को फिर से कानूनी रूप से शुरू करवाया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *