गुरुग्राम में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटते ले गया। जिनसें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव कुतुबपुर निवासी रिटायर्ड फौजी ईश्वर दास और उसके बड़े भाई गूगन के रूप में हुई। दोनों भाई बाइक पर सवार होकर बादशाहपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वे हेलीमंडी-पटौदी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को साइड मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद गई जान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईश्वर दास ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रक ड्राइवर मौके से हुआ फरार घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हेलीमंडी-पटौदी मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जहां तेज गति वाले वाहनों के कारण जानें जा चुकी हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।