बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:स्पीकर समेत 42 विधायकों को नोटिस, प्रिंसिपल का ‘डर्टी गेम’ एक्सपोज, चेक गणराज्य का दूल्हा-बिहारी दुल्हन की शादी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। हाईकोर्ट ने पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। इन 42 विधायकों में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद और गोह से राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद के नाम शामिल हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01-स्पीकर समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस पटना हाईकोर्ट ने पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। इन 42 विधायकों में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद और गोह से राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद के नाम शामिल हैं। इन विधायकों पर चुनाव के दौरान वोट चोरी करने और नॉमिनेशन के दौरान चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- लड़की के भाई का मोबाइल खंगाल रही सीबीआई NEET छात्रा रेप-मौत मामले में CBI की टीम ने जांच शुरू कर दी है। CBI की टीम SIT, थाने की SI, छात्रा के परिवार वालों से पूछताछ कर चुकी है। गुरुवार को CBI ने कदमकुआं थाना के निलंबित सब इंस्पेक्टर हेमंत झा को दफ्तर बुलाकर करीब 30 मिनट तक पूछताछ की। पूरी खबर पढ़ें 03- तीन लाख के ईनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर ‘मैं अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता हूं… अब बंदूक नहीं, परिवार के साथ सामान्य जिंदगी जीना चाहता हूं।’ मंच से यह कहते हुए नक्सली सुरेश कोड़ा ने तीन बार ‘STF जिंदाबाद’ के नारे लगाए और सरेंडर कर दिया। बिहार के मुंगेर जिले में लंबे समय से सक्रिय और भाकपा (माओवादी) का स्पेशल एरिया कमांडर सुरेश कोड़ा पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पूरी खबर पढ़ें 04- ‘विधानसभा में हो जाएगी शराब की डिलीवरी’ बजट सत्र के 13वें दिन बिहार विधानपरिषद में गुरुवार को शराबबंदी का मुद्दा छाया रहा। राजद MLC सुनील सिंह ने कहा है, ‘बिहार में शराबबंदी नहीं है। विधानसभा में भी शराब की डिलीवरी हो सकती है।’ उन्होंने दावा किया है कि सरकार के करीबी कुछ नेताओं के घर रोज शराब पार्टी होती है, लेकिन वो लोग ताकतवर हैं, इसलिए नाम नहीं लूंगा। सुनील सिंह ने कहा, ‘बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया गया है।’ पूरी खबर पढ़ें 05-‘गलगोटिया यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा चिंताजनक’ एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, दूसरे देशों की चीजों को अपना बताकर पेश किया जाना गंभीर और चिंता का विषय है। इससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित होती है’। पूरी खबर पढ़ें 06- मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया सिंगापुर से ज्यादा होली के मौके पर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में रह रहे बिहार के लोगों के लिए घर आना मुश्किल हो गया है। वजह, ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे और प्लेन का किराया बढ़ गया है। दिल्ली से पटना फ्लाइट के टिकट की कीमत 13 हजार रुपए तक पहुंच गई है। 1 मार्च को मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट के टिकट की कीमत 16 हजार रुपए तक पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें 07-72 साल के मटुकनाथ बोले: एक स्त्री जो प्यार करती है लव गुरु के नाम से फेमस 72 साल के मटुकनाथ चौधरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने फेसबुक पर मोहब्बत के एक किस्से का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “एक स्त्री है, जो स्त्री मुझे प्यार करती है, पर कहती है कि तुम प्यास जगा सकते हो, बुझा नहीं।” पूरी खबर पढ़ें 08- 20 हजार में पिस्टल खरीदकर की प्रेमिका की हत्या मुजफ्फरपुर के सकरा में नाबालिग बॉयफ्रेंड (17) ने अपनी गर्लफ्रेंड (15) के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद आरोपी पुलिस के पास जाकर जुर्म कबूल करना चाहता था, लेकिन रास्ते में पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे भागता देख पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने कहा- मैंने अपनी प्रेमिका की हत्या की है। पूरी खबर पढ़ें 09- चेक गणराज्य के दूल्हे ने बिहारी दुल्हन से की शादी बाढ़ अनुमंडल के रूपस गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। चेक गणराज्य के दूल्हे ने भारतीय दुल्हन से शादी की। यह विवाह पहले चेक गणराज्य में वेस्टर्न रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था, जिसके बाद नव दंपती भारतीय परंपरा से 7 फेरे लेने के लिए भारत लौटे। पूरी खबर पढ़ें 10- घायल को अस्पताल पहुंचाने पर इनाम देगी सरकार परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का समापन समारोह आज अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया। मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। पहले एक्सप्रेस वे और हाईवे पर दुर्घटना होने पर ही सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन अब किसी भी सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 11- ANM ट्रेनिंग:प्रिंसिपल का ‘डर्टी गेम’ एक्सपोज सुपौल के निर्मली स्थित ANM ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब संस्थान के प्रिंसिपल के मोबाइल फोन में महिला शिक्षिकाओं की बड़ी संख्या में तस्वीरें मिलने का मामला सामने आया। घटना के बाद शिक्षिकाओं और कर्मियों में आक्रोश है। इसको लेकर हॉस्टल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। पूरी खबर पढ़ें 12- शादीशुदा महिला संग युवक का पकड़ौवा विवाह बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर दो बच्चों को मारने का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि उसकी शादी पकड़ौवा विवाह था, लेकिन फिर भी उसने इस शादी को निभाते हुए अपनी पत्नी को अपने घर लाया। वहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा थी। पूरी खबर पढ़ें 13- महिला से गैंगरेप, साड़ी से गला घोंटकर की हत्या नवादा में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों की पहचान दिलीप यादव और रामस्वरूप राजवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अकेले खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान बदमाश पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया।पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- दरभंगा में पलटा ट्रक, अंगूर लूटने की मची होड़ दरभंगा में अंगूर लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अंगूर लूटने की होड़ मच गई। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पानी में उतरकर अंगूर निकालने लगे। कई लोग बाल्टी और बोरे में भरकर घर ले जाते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15- बिहार में 20 फरवरी के बाद बढ़ने लगेगा तापमान बिहार में मौसम समान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *