औरंगाबाद में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर:पति की मौत, पत्नी घायल; 10 मई को होने वाली थी बेटी की शादी

औरंगाबाद में एक सड़क हादसे में 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना एनएच-139 पर अंबा थाना क्षेत्र के संडा और पोला गांव के बीच निर्माणाधीन बाईपास के समीप हुई। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के डंवर बिगहा गांव निवासी सत्येंद्र साव के रूप में की गई है। घायल पत्नी कमला देवी हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 मई को तिलक और 13 मई को बारात तय थी। शादी के खर्च के लिए लोन कराने पति-पत्नी औरंगाबाद आए थे। घटना के बाद बाइक छोड़कर फरार हुआ दूसरा बाइक चालक घर लौटने के दौरान जैसे ही वे पोला गांव के पास पहुंचे, हरिहरगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अंबा और कुटुंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने जांच के बाद सत्येंद्र साव को मृत घोषित कर दिया। कमला देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नगर थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों बाइकों को जब्त कर थाना लाया गया परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी शादी अभी नहीं हुई है। बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *