भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 22 फरवरी को होगा। यह चुनाव शाहपुर स्थित बीस सूत्री कार्यालय में संपन्न कराया जाएगा। जदयू ने 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भोजपुर जिले के कुल 14 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव 20 से 23 फरवरी के बीच पूरा किया जाएगा। इस संबंध में जदयू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। शाहपुर में होने वाले चुनाव की देखरेख चुनाव पर्यवेक्षक झूलन गोद करेंगे। वर्तमान में हीरालाल गुप्ता शाहपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हैं। जिले में 20 फरवरी को बड़हरा प्रखंड में चुनाव होगा, जबकि 23 फरवरी को पीरो और आरा ग्रामीण प्रखंडों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा।