गोरखपुर में 10 सेकेंड में चोर ने बाइक उड़ाई, VIDEO:ईंट से मारकर लॉक तोड़ा, CCTV में कैद हुई घटना

गोरखपुर में एक चोर बुलेट बाइक लेकर फरार हो गया। बिना मास्क पहने एक युवक बाइक के पास आया। इधर-उधर देखा और फिर ईंट से लॉक पर ताबड़तोड़ वार किया। इससे लॉक टूट गया। केवल 10 सेकेंड में वह बाइक लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने गोरखनाथ थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना बुधवार शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। आज इसका वीडियो सामने आया है।
अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 6 महीने पहले खरीदी थी नई बाइक
बाइक ग्लास यूनिसेक्स सैलून के मालिक अभिषेक अनूप की थी। उन्होंने बताया- 6 महीने पहले ही मैंने ब्लैक कलर की मेट्रो 350 बुलेट खरीदी थी। रोज की तरह कल भी मैं अपने सैलून आया और बाइक नीचे खड़ी कर दी। शाम को घर जाने के लिए बाइक लेने गया तो देखा कि वह गायब है। इसके बाद मैं घबरा गया। मुझे लगा इतनी सुरक्षा के बीच बाइक अचानक गायब नहीं हो सकती। मैंने आसपास देखा, लेकिन बाइक कहीं नहीं दिखी। फिर हमने CCTV फुटेज चेक किया। उसमें देखा कि शाम 5:02 बजे एक लड़का मेरी बाइक के पास आया। कुछ देर वहीं खड़ा रहा। इसके बाद एक छोटी ईंट से बाइक का लॉक तोड़ा और लेकर भाग गया। इस मामले में हमने गुरुवार को गोरखनाथ थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की
गोरखनाथ पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज की जांच कर ली गई है। चोर की तलाश और बाइक की बरामदी के लिए सक्रिय खोजबीन शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर बरगदवां की तरफ भागा है, लेकिन उसके आगे का लोकेशन अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है। ………… ये खबर भी पढ़िए- मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *