इन-हाउस गुणवत्ता नियंत्रण लैब को सरल बनाने की मांग की

लुधियाना। यूनाइटेड आयुर्वेदिक ड्रग्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (रजि.), पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष भवन, नई दिल्ली में आयुष सलाहकार डॉ. ए रघु से शिष्टाचार भेंट कर आयुर्वेद उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उद्योग की व्यावहारिक चुनौतियों और नीतिगत स्पष्टता की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में एसो. की ओर से अध्यक्ष दविंदर भाटिया, महासचिव डॉ. बृजेश बंगड़, कोषाध्यक्ष राकेश बस्सी और अर्श बस्सी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने देशभर में आयुर्वेदिक औषधि निर्माताओं के सामने आ रही समस्याओं को विस्तार से रखते हुए दस प्रमुख मांगों का ज्ञापन आयुष सलाहकार को सौंपा। प्रतिनिधियों ने इन-हाउस गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला की स्थापना से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि इस प्रक्रिया को सरल बनाया जाए तो छोटे उद्योगों को राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *