पति को लड़की संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा:जालंधर में पत्नी का हंगामा, दोनों कमरे में बंद किए, थप्पड़ मारे; BJP नेता का बेटा आरोपी

जालंधर में पत्नी ने पति को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस पर एक घंटे तक हंगामा चला। पत्नी ने अपनी मां को भी मौके पर बुला लिया। इससे पहले उसने पति के साथ लड़की को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को बुलाकर ताला खोला गया। महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई है। पति पिछले 3 साल से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 2 दिन पहले भी पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। गुरुवार को जब अचानक अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने घर पहुंची, तो उसने पति को एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। महिला का कहना है कि पति का पिता भाजपा नेता है। इसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है। लगभग एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जब दोनों को बाहर निकाला, तो गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। अब विस्तार से पढ़िए महिला ने पति पर क्या आरोप लगाए… देखें हंगामे की 4 तस्वीरें… सास बोली- बेटी का फोन आया तो मैं भी आ गई
हंगामे के बीच पहुंची महिला की मां ने कहा कि हमें कुछ नहीं पता कि दमाद और लड़की के बीच क्या चल रहा है। परसों मेरी बेटी का फोन आया कि उसे पति ने पीटा और घर से बाहर निकाल दिया है। फोन भी दामाद ने छीन लिया था। अब आज यह हाल देखा। बेटी के फोन पर ही वह यहां पहुंची। इस लड़की को भी पता होना चाहिए कि यह शादीशुदा है, इसका बच्चा है। भीड़ ने महिला के पति और लड़की को पीटा
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला तो वहां एकत्रित लोगों ने अंदर बैठे महिला के पति और लड़की को पीट दिया। बस्ती बावा खेल पुलिस ने लोगों को हटाया और दोनों को साथ ले गई। पुलिस ने कहा कि दोनों से थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *