हिमाचल में फरवरी में सामान्य से 79% कम बरसे बादल:अगले एक सप्ताह भी अच्छी बारिश नहीं, कांगड़ा का तापमान सामान्य से 9°C अधिक

हिमाचल प्रदेश में फरवरी माह में सामान्य से 78 प्रतिशत कम और पूरे विंटर सीजन के दौरान सामान्य से 32 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 से 17 फरवरी के बीच 64.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 14.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है। सोलन जिले में सामान्य से 93 प्रतिशत कम बारिश हुई है। शिमला व ऊना में 92%, बिलासपुर में 89%, कांगड़ा में 86% और चंबा में सामान्य से 83 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। इसी तरह, 1 जनवरी से 19 फरवरी के बीच 149.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले इस बार 101.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 23 को ऊंचे पहाड़ों पर हल्के हिमपात के आसार अगले एक सप्ताह तक भी अच्छी बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं हैं। हालांकि, 23 फरवरी को अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य भागों में मौसम साफ रहेगा। अगले 72 घंटे के दौरान भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। आज, कल और परसों भी मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में हल्का उछाल आएगा। कांगड़ा का तापमान सामान्य से 9 डिग्री अधिक राज्य के सभी शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान पहले ही सामान्य से अधिक चल रहा है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा और अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक चल रहा है। कांगड़ा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 9.1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है और यहां का पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कल्पा का पारा सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक कल्पा का तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री ज्यादा के साथ 14.5 डिग्री, मनाली का 5.6 डिग्री उछाल के साथ 17.4 डिग्री, मंडी का 4.8 डिग्री ज्यादा के साथ 25.8 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा के साथ 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *