कानून व्यवस्था बदत्तर, जनता के चुने नुमाइंदे खामोश: बहल

अमृतसर| शहर की ट्रैफिक, सफाई और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर लगातार लोग शासन-प्रशासन और सरकार को कोस रहे हैं मगर इसमें सुधार नहीं हो रहा है। समाज सेवक और जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति के महासचिव नैनीश बहल का आरोप है कि नगर में रोजाना एक लाख के करीब टूरिस्ट आता है और आम बाशिंदों के साथ वह भी इन स्थिति को का खामियाजा भुगतता है। सरकार ने नगर को पवित्र शहर का दर्जा दे दिया है लेकिन उस दर्जे की गरिमा के मुताबिक काम नहीं हो रहा है। अब लूट, फिरौती व हत्याएं दिन दहाड़े हो रही हैं। आम आदमी आतंक के साए में जी रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नगर की स्थिति को गंभीरता से ले और स्थिति में सुधार लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *