आरटीओ की बस स्टैंड पर अचानक चेकिंग, कहा- टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

भास्कर न्यूज | अमृतसर बस स्टैंड पर आरटीओ खुशदिल सिंह की अगुवाई में औचक चेकिंग की गई जिससे बस संचालकों में हड़कंप मच गया। पंजाब रोडवेज के जीएम-1 परमजीत सिंह और जीएम-2 हरबरिंदर सिंह गिल के साथ बैठक के बाद दोपहर एक से 2 बजे तक चेकिंग की गई। इस दौरान 4 बसों को इंपाउंड और 2 बसों के चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान टैक्स चोरी, परमिट नियमों का उल्लंघन और अन्य नियमों की अनदेखी करने वाली बसों की मौके पर जांच की गई। चेकिंग में 2 मिनी और 2 बड़ी बसें नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं, जिन्हें तुरंत इंपाउंड (जब्त) कर लिया गया। आरटीओ ने कहा कि जब तक संबंधित बस संचालक सभी जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं करेंगे और बकाया टैक्स जमा नहीं करेंगे तब तक बसों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके अलावा 2 बसों के चालान भी किए गए। चालान की कार्रवाई जीएम रोडवेज की ओर से की गई। आरटीओ ने कहा कि टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बस संचालक अपनी गाड़ियों की फिटनेस समय पर करवाएं और पॉल्यूशन प्रमाणपत्र अपडेट रखें। आगे भी इस तरह की चेकिंग जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *