नमस्कार, कल की बड़ी खबर राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी मिलने से रही। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम पर दिए शंकराचार्य के बयान को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, करणी सेना का कार्यकर्ता राजस्थान से गिरफ्तार राहुल गांधी को करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने गोली मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारेंगे। आरोपी राज आमेरा ने कहा;- राज आमेरा ने कहा कि ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के 25 सांसदों ने जो बदतमीजी की है। वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सब के पीछे राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। मैं चेतावनी देता हूं अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो उन 25 सांसदों के घर में तोड़फोड़ करेंगे और राहुल गांधी सुन लें उनके घर में घुसकर गोली मारेंगे। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। आरोपी बोला- फेक वीडियो है: कोटा पुलिस ने आरोपी राज आमेरा को पकड़ लिया है। उसने कहा कि मेरे खिलाफ फेक वीडियो फैलाया जा रहा है। मैं सनातन से जुड़ा हुआ हूं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता हूं। राज आमेरा को करणी सेना ने तीन दिन पहले संभागीय प्रवक्ता बनाया था। कांग्रेस बोली- गोडसे तैयार किए जा रहे हैं: पवन खेड़ा ने कहा कि RSS-भाजपा तंत्र एक ‘गोडसे फैक्ट्री’ है। वे फिर से एक और गोडसे को तैयार कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें … 2. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- डिप्टी सीएम पाप धोने-पोंछने का काम कर रहे; योगी असली हिंदू या फिर वेशधारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सीएम योगी पर हमलावर हैं। उन्होंने गुरुवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भाजपा को हो रही क्षति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ये मठाधीश महाराज हठ पर उतारू हैं। कालनेमि कौन है? इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। ये असली हिंदू हैं या फिर छल, वेशधारी और ढोंगी आचरण के हैं। अविमुक्तेश्वरानंद ने संत समाज को अल्टीमेटम दिया। कहा- 10 दिन में बताएं कि आप किसके साथ हैं। जो उनके पक्ष में होगा, उसके साथ भी सीएम जैसा व्यवहार किया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के 101 बटुकों की पूजा करने पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- उन्होंने ऐसा कर अपनी भावना दिखाई है। उन्होंने यह बताया कि मेरे मुख्यमंत्री, आपने जो किया वह पाप था, जिसे मैं धोने-पोंछने का प्रयास कर रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें… 3. ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन मामले में नाम, 17 साल की लड़की से रेप का आरोप ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को उनके जन्मदिन पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव के शक में पकड़ा गया है। दरअसल, एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जीनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रयू ने उसका यौन शोषण किया था। हालांकि, एंड्रयू ने आरोपों को खारिज किया था। उम्रकैद की सजा हो सकती है: माना जा रहा है कि यह मामला उस समय से जुड़ा है, जब एंड्रयू ब्रिटेन के ट्रेड एनवॉय (व्यापार दूत) थे। इंग्लैंड में सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार गंभीर अपराध माना जाता है। ऐसे में एंड्रयू को उम्रकैद की सजा मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें … 4. सपा विधायक बोले- ब्राह्मणों ने कसम खाई, सत्ता से उखाड़ेंगे:डिप्टी CM ने शिखा पूजी, खिंचवाने वाला कौन था? यूपी विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन सपा विधायक अतुल प्रधान ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के बटुक पूजन पर तंज कसा। कहा, ब्राह्मण समाज के लोग पूज्यनीय हैं। डिप्टी सीएम आज शिखा की पूजा कर रहे थे, अरे चोटी उखड़वाने वाला कौन था? ऐसे ही चाणक्य की घनानंद ने चोटी उखड़वाई थी, तभी चाणक्य ने कसम खाई थी कि मगध के सम्राज्य के उखाड़ फेंकूगा। इसी तरह ब्राह्मणों ने कसम खाई है, जिस तरह से आपने शिखा उखाड़ने का काम किया है, वैसे ही ब्राह्मण सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने 2 मंत्रियों की क्लास लगाई: पूरी खबर पढ़ें… 5. सुप्रीम कोर्ट बोला- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज कल्चर को लेकर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा अगर सरकार लोगों को सुबह से शाम तक फ्री खाना, गैस और बिजली देती रहेगी तो लोग काम क्यों करेंगे। ऐसे तो काम करने की आदत खत्म हो जाएगी। सरकार को रोजगार देने पर फोकस करना चाहिए। कोर्ट बोला- नेता इस पर विचार करें: कोर्ट ने आगे कहा कि देश के ज्यादातर राज्य राजस्व घाटे में हैं और फिर भी वे मुफ्त की घोषणाएं कर रहे हैं। अचानक चुनाव के आस-पास स्कीम क्यों अनाउंस की जाती हैं? अब समय आ गया है कि सभी पॉलिटिकल पार्टियां, नेता फिर से सोचें। पूरी खबर पढ़ें … 6. PM बोले- डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर लेबल लगे, अंबानी ने कहा- डेटा की तरह सस्ता होगा AI एआई इम्पैक्ट समिट’ में PM मोदी ने AI के सुरक्षित इस्तेमाल का फॉर्मूला दिया। डिजिटल कंटेंट पर भी ‘ऑथेंटिसिटी लेबल’ होना चाहिए ताकि लोगों को पता चल सके कि क्या असली है और क्या AI से बनाया गया है। CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि AI से अरबों लोगों की जिंदगी बदल जाएगी। वहीं, मुकेश अंबानी ने AI फील्ड में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया है। AI कंटेंट पर लेबल लगाना जरूरी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X (ट्विटर), यू-ट्यूब, स्नैपचैट और फेसबुक को आज से अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंटेंट पर लेबल लगाना होगा। इसके साथ ही अगर कोई डीपफेक वीडियो-फोटो अपलोड करता है, तो उसे 3 घंटे में हटाने होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें … 7. दावा- ईरान पर इस हफ्ते हमला कर सकता है अमेरिका, 2003 के बाद सबसे बड़ी एयर फोर्स तैनात अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इसे अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने 2003 के इराक युद्ध के बाद अपनी सबसे बड़ी एयर फोर्स तैनात की है। ट्रम्प बोले- अमेरिका के रास्ते पर चले ईरान: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब समय आ गया है कि ईरान उस रास्ते पर साथ आए, जिस पर अमेरिका काम कर रहा है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान हमारे साथ जुड़ता है तो अच्छा होगा। अगर नहीं जुड़ता, तो भी ठीक है, लेकिन फिर रास्ता बिल्कुल अलग होगा। पूरी खबर पढ़ें … 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… हेडलाइन चलती ट्रेन पर उतारा हवाई जहाज इटली के पायलट डारियो कोस्टा ने 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन की छत पर हवाई जहाज उतार दिया। कॉकपिट से आखिरी डिब्बा दिख नहीं रहा था, फिर भी उन्होंने ब्लाइंड लैंडिंग की। इस स्टंट के लिए उन्होंने करीब 2 साल तक प्लानिंग की थी।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। धनु राशि के लोगों की इनकम बढ़ने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…