भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल इंडिया सलमानी वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक कमिशन के पूर्व सदस्य नासिर सलमानी को राष्ट्रीय प्रधान बनाया गया। उनकी तरफ से ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट को अलविदा कहते हुए अपने नए संगठन की स्थापना की गई। सोसायटी की पहली मीटिंग अशोक नगर में आयोजित हुई, जिसमें इलाका निवासियों सहित अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे। नासिर ने बताया कि सोसायटी के माध्यम से अपने समाज के उत्थान और उन्हें आगे लिजाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी समुदाय अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस मौके पर हाजी अली हसन सलमानी, सलीम सलमानी, इस्लाम सलमानी, मसूद सलमानी, अयूब सलमानी, हाजी नसीम सलमानी, मंसूर सलमानी, जाकिर सलमानी, गईयूर सलमानी, वाजिद सलमानी, मुजम्मिल सलमानी, इरफान साबरी सलमानी, तसलीम सलमानी, हसीन सलमानी, परवेज सलमानी, अकरम सलमानी, दिलशाद सलमानी, शहजाद सलमानी, मुस्तकीम सलमानी, सलीम सलमानी मौजूद रहे।