भास्कर न्यूज | जालंधर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, आंचलिक कार्यालय, चंडीगढ़ की तरफ से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यालय द्वारा अपनाए गए मानदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालयों तथा सेवा वितरण श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को भविष्य निधि पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। समारोह की शोभा राजीव बिष्ट, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश अंचल ने बढ़ाई। समारोह में अनुपालन प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालय बठिंडा, सेवा वितरण में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालय शिमला को पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार को बठिंडा से रीना मंडल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त और शिमला से राकेश कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने प्राप्त किए। सेवा वितरण में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी श्रेणी के अंतर्गत वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक चंडीगढ़ से सुखविंदर सिंह, बठिंडा से मृत्युंजय चौधरी, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक, लुधियाना से दीपक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक, जालंधर से दयानंद झा, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक, शिमला से समृद्धि, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक और अमृतसर से दीपिका त्रेहन, सामाजिक सुरक्षा सहायक को पुरस्कृत किया।