महिंदर केपी हलका करतारपुर इंचार्ज नियुक्त होने पर सम्मानित

भास्कर न्यूज | जालंधर पिछले दिनों महिंदर सिंह केपी को हलका करतारपुर का इंचार्ज नियुक्त किए जाने पर अकाली दल शहरी की तरफ से उनका सम्मान किया गया। शहरी प्रधान इकबाल ढींडसा की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों ने महिंदर सिंह केपी के सात मुलाकात करते हुए चुनावों को लेकर अगली रणनीति बनाई। मोहिंदर केपी ने कहा कि अकाली दल की मजबूती को लेकर ग्राउंड स्तर पर वर्करों को तैयार किया जाएगा। इस मौके पर इकबाल ढींढसा, हरजाप संघा हलका इंचार्ज कैंट, मनिंदरपाल सिंह गुंबर जनरल सेक्रेटरी, अमृत बीर सिंह अध्यक्ष, यूथ, साहिब सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह रंधावा, सुरजीत सिंह नीलामहल, रविंदर सिंह स्वीटी, कुलदीप सिंह ओबराय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *