गुरुग्राम में लिवइन पार्टनर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा:युवती GD गोयनका यूनिवर्सिटी में की स्टूडेंट; युवक को चरित्र पर शक था

हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में एक और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सेक्टर-69 स्थित एक पीजी (PG) में युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर (स्टूडेंट) को बंधक बनाकर उसके साथ इस कदर मारपीट की कि वह मौत के करीब पहुंच गई। छात्रा की मां की सूचना पर पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर युवती को रेस्क्यू किया और आरोपी प्रेमी शिवम (19) को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लड़की की हालत नाजुक है और उसे दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बॉयोटेक्नोलॉजी की स्टूडेंट पीड़ित युवती गुरुग्राम की जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा है। वह मूल रूप से उत्तरी त्रिपुरा की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार देर रात पीड़िता की मां ने फोन पर सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय बेटी पर उसके लिव-इन पार्टनर ने गंभीर हमला किया है। मां ने आरोप लगाया कि आरोपी को पीड़िता के चरित्र पर संदेह हो गया था, जिसके चलते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दिल्ली का रहने वाला है आरोपी पुलिस ने आरोपी शिवम को हिरासत में ले लिया और एफआईआर दर्ज की। आरोपी शिवम दिल्ली का रहने वाला है। पीड़िता के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गईं, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों ने पुष्टि की कि चोटें काफी गंभीर हैं। छह महीने पहले हुई मुलाकात डीसीपी साउथ हितेश यादव ने बताया कि आरोपी शिवम से उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी। दोनों पिछले कुछ महीनों से ग्रेट पीजी में साथ रह रहे थे। जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शादी को लेकर परिवारों में बातचीत भी चल रही थी। हालांकि, रिश्ते में तनाव बढ़ता जा रहा था। घटना की रात छोटी-मोटी कहासुनी हुई, उसके बाद आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर से मारपीट शुरू कर दी। चरित्र पर शक बनी वजह आरोपी ने कथित तौर पर गुस्से में आकर पीड़िता पर बेरहमी से हमला कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी को अपनी लिव इन पार्टनर के चरित्र पर शक हो गया था। आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत भी जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *