पंजाब के व्यक्ति की फ्लाइट में मौत:पहली बार जा रहा था इटली, प्लेन में हार्टअटैक, वेलकम को बेटे ने ले रखा था केक

पंजाब के टांडा के व्यक्ति का प्लेन में निधन हो गया। टांडा के पास स्थित गांव मूनक खुर्द का परगण सिंह पहली बार विदेश जा रहा था। परिवार ने बताया कि परगण सिंह (66) का बेटा 16 साल से इटली के मिलान में रहा है।
उसी से मिलने के वह पत्नी के साथ मिलान जाने के लिए घर से निकला। दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइल ली। प्लेन उड़ने के कुछ टाइम बाद उनको पसीना आने लगा। पत्नी और अन्य यात्रियों ने प्लेन के क्रू को बताया। क्रू में शामिल डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया और डेड डिक्लेयर कर दिया।
बेटे ने बताया कि 16 फरवरी को पिता पहली बार उससे मिलने के लिए आ रहे थे। वह पिता के स्वागत के लिए मिलान में खड़ा था। उनके लिए गुलदस्ता और केक भी ला रखा था।
पिता की डेथ का उनको प्लेन टेक आफ होने के बाद ही पता चला। इसके बाद शव को अन्य विमान के जरिए गांव लाया गया। बेटे से मिलने गए परगण की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इटली से बेटा शव को गांव लाया और यहां पर संस्कार किया गया।
गांव के गुरुद्वारा साहिब की कमेटी मेंबरों ने कहा कि परगण सिंह बेटे से मिलने जाने से पहले काफी खुश था। वह हमेशा गुरुद्वारा साहिब आता और सेवा में योगदान देता था। उनके जाने का कमेटी मेंबरों को बहुत दुख है। 15 फरवरी को भी बिगड़ी थी तबीयत
मृतक परगण सिंह (66) अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से मिलान की फ्लाइट में सवार हुए थे। उनके बेटे ने बताया कि पहले उनकी फ्लाइट 15 तारीख की थी। उस दिन भी प्लेन में बैठते ही वे बेहोश हो गए थे। तब डॉक्टरों ने चेकअप के बाद इसे घबराहट बताया और फिट टू फ्लाई का सर्टिफिकेट देकर अगले दिन जाने की सलाह दी थी। इसके चलते वह 16 फरवरी को फिर से फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
पसीना आया, पानी पिया और थम गई सांसें
16 फरवरी को परगण सिंह दोबारा अपनी पत्नी के साथ फ्लाइट में बैठे। दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद उन्हें तेज पसीना आने लगा। उन्होंने थोड़ा सा पानी पिया और अचानक अपनी सीट से नीचे गिर गए। विमान में मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी धड़कन रुक चुकी थी।
बेटे ने की थी भव्य स्वागत की तैयारी
इटली में रह रहे बेटे ने बताया, मैं पिछले 17 साल से मिलान में हूं। पिता पहली बार मेरे पास आ रहे थे। हमने उनके लिए नए कपड़े, केक और गुलदस्ते लाकर रखे थे। पूरी तैयारी थी कि इतने सालों बाद मिलन होगा,लेकिन सब कुछ खत्म हो गया। बेटे ने क्या बताया, सवाल-जवाब से समझें सवाल: जिनकी मृत्यु हुई है, वे आपके क्या लगते थे और यह सब कैसे हुआ?
बेटा: वे मेरे पिता जी थे। वे विमान में बैठे ही थे कि उन्हें अचानक बहुत पसीना आने लगा। उन्होंने थोड़ा सा पानी पिया और सीट से गिर गए। उसके बाद उनकी धड़कन रुक गई।
सवाल: वे कहां से कहां जा रहे थे?
बेटा: वे दिल्ली से मिलान जा रहे थे। मैं इटली के मिलान में रहता हूं। पहले उनकी फ्लाइट 15 तारीख को थी। उस दिन भी विमान में बैठते ही वे इसी तरह बेहोश हो गए थे। तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी ईसीजी और अन्य सभी टेस्ट किए गए। डॉक्टरों ने कहा कि शायद भागदौड़ और घबराहट के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वे बेहोश हो गए।
सवालः तो क्या डॉक्टरों ने सफर करने से रोका नहीं था?
बेटाः डॉक्टरों ने उन्हें फिट टू फ्लाई का सर्टिफिकेट दे दिया था। इसके बाद हमने उन्हें एक रात दिल्ली के होटल में रुकवाया और अगले दिन की फ्लाइट करवाई।
सवाल: क्या वे पहली बार प्लेन से सफर कर रहे थे?
बेटा: नहीं, वे खुद भी दुबई रहे थे। मेरे पास पहली बार आ रहे थे।
सवाल: आप इटली में कितने समय से रह रहे हैं?
बेटा: मुझे इटली में रहते हुए लगभग 16-17 साल हो गए हैं।
सवाल: वे आपसे मिलने आने वाले थे, घर में कैसा माहौल था?
बेटा: माहौल बहुत खुशी वाला था। हमने सारी तैयारियां कर रखी थीं। उनके लिए केक लाकर रखे थे, गुलदस्ते और नए कपड़े लेकर रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *