गुरुग्राम के एमएलए मुकेश शर्मा का राजस्थान में डांस Video:250 किमी पैदल खाटू श्याम फाल्गुन मेले में पहुंचे, पटौदी की विधायक के पैर छुएं

राजस्थान के खाटू श्याम जी धाम में चल रहे फाल्गुन मेले के दौरान गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के डांस का वीडियो सामने आया है। एक वीडियो में वे खाटू श्याम के भजनों पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी के पैर छूते और डांस करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों विधायकों ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया और खाटू श्याम के लोकप्रिय भजनों पर वे साथ में डांस करते दिखे। जिसे भक्तों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। फाल्गुन मेला उत्सव 14 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक खाटू श्यामजी में आयोजित किया जा रहा है। खाटू धाम में सावरथिया धर्मशाला गोल्डन वाटर पार्क रिंगस रोड पर श्री श्याम परिवार महासंघ और गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र की तरफ से एक शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। अब तक पांच लाख लोग शिविर में शिरकत कर चुके हैं। 250 किमी की पैदल यात्रा विधायक 31वीं बार गुरुग्राम से खाटू श्यामजी तक पैदल महायात्रा लेकर पहुंचे हैं। यह यात्रा आठ फरवरी को सेक्टर-21 से शुरू होकर 13 फरवरी को खाटू धाम पहुंची थी। विधायक मुकेश शर्मा खुद करीब 230 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा (महायात्रा) करके खाटू श्याम धाम पहुंचे हैं। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा इस यात्रा में गुरुग्राम से हजारों की संख्या में भक्त उनके साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान गुरुग्राम शहर में भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई थी। लोगों की डिमांड और विधायक के अनुरोध पर खाटू श्याम फाल्गुन मेले के अवसर पर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई, जो 24 फरवरी से 1 मार्च तक संचालित हो रही है। गुरुग्राम से रोजाना एक लाख श्रद्धालु पहुंच रहे फाल्गुन मेला खाटू श्याम जी के वार्षिक उत्सव का प्रमुख हिस्सा है, जहां लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते हैं। इस बार हरियाणा से बड़ी संख्या में पैदल यात्री शामिल हुए। इस मेले में गुरुग्राम और एनसीआर के इलाकों से रोजाना एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विधायक बोले-मैं श्याम बाबा की कृपा से एमएलए बना मुकेश शर्मा ने कहा कि आज मैं जीवन में जिस भी मुकाम पर हूं, वह सब श्याम बाबा का आशीर्वाद है। करने वाले तो बाबा श्याम हैं, हम तो बस उनकी कृपा के माध्यम हैं। एमएलए बनने में भी श्याम बाबा का आशीर्वाद है और वे 31 साल से लगातार गुरुग्राम से खाटू श्यामजी पैदल यात्रा पर आ रहे हैं।उन्होंने धाम में पूजा-अर्चना की और सभी श्याम भक्तों के सुख-शांति की कामना की। पटौदी विधायक बिमला चौधरी भी मेले में शामिल होकर भक्ति में डूबी दिखीं। सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे लोग सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राजनीति के बीच आस्था का यह संगम सराहनीय है। पंडित आलोक भारद्वाज लिखते हैं कि गुरुग्राम के विधायक द्वारा फाल्गुन मेले में खाटू श्याम भक्तों के लिए सावरथिया धर्मशाला में सेवा शिविर और भंडारा आयोजित करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उनके इस भक्तिपूर्ण प्रयास से युवाओं में नशा मुक्ति का संदेश देने के साथ ही सनातन धर्म का प्रचार हो रहा है। कई यूजर्स ने इसे “भक्ति और उत्साह का बेहतरीन मेल” बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *