यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में जगमोहन में केवल सेवायत गोस्वामी की एंट्री होगी, सहारनपुर में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

वृंदावन में भगवान बांके बिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों और कमेटी के बीच उपजे विवाद के बाद हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में जगमोहन में भगवान को विराजमान कर दर्शन कराने का गोस्वामियों से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जगमोहन में सेवायत के अलावा किसी अन्य गोस्वामी के जाने पर भी रोक लगा दी गयी है। वहीं जगमोहन मीडिया किसी का इंटरव्यू भी नहीं करेगी। गुरुवार की देर शाम को बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनजमेंट कमेटी द्वारा आपातकालीन बैठक बुलाई गई। जिसमें कमेटी द्वारा एक बार फिर बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामियों से यह अपेक्षा की गई है कि वह ठाकुर जी को जगमोहन में बैठा कर दर्शन कराये। ताकि मंदिर के हर कोने से भक्तों को सुगमता और सरलता से ठाकुर जी के दर्शन हो सके। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत:रिसेप्शन में शामिल होने आया था, डांस करते समय चली गोली सहारनपुर में एक शादी समारोह के रिसेप्शन कार्यक्रम में दूल्हे के ताऊ का दामाद ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली एक युवक को जा लगी। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात उस समय हुई जब रिसेप्शन कार्यक्रम में मेहमानों की भीड़ मौजूद थी और डीजे पर संगीत चल रहा था। कुछ लोग मंच के सामने नाच रहे थे। इसी दौरान रोहित उपाध्याय नामक युवक ने कथित तौर पर हर्ष फायरिंग की। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। घटना थाना मंडी क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर:खाली डंपर से टकराई कार, देहरादून में एग्जाम और शादी समारोह से वापस लौट रहे थे
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी घायल हो गया। तीनों दोस्त देहरादून प्रतियोगी परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के बाद वे वहीं एक शादी समारोह में शामिल हुए। बुधवार देर रात वे कार से सहारनपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंची, वह आगे चल रहे खाली डंपर से टकरा गई। मृतकों की पहचान शिवकुमार उर्फ शिविन (22) निवासी गांव रनियाला दयालपुर, नकुड़ और वंश (24) निवासी बालाजी पुरम कॉलोनी, दिल्ली रोड के रूप में हुई है। हादसे में महादेव कॉलोनी निवासी अंश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर कानपुर-सागर हाईवे पर 30 किमी. लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से 12 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें लगीं, एंबुलेंस भी फंसी रहीं कानपुर-सागर हाईवे पर पिछले 12 घंटे से 30 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंसे रहे। पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब हो गए थे। जिसके बाद से जाम लग गया। रात होने के कारण कुछ वाहन चालक सो गए। जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लगातार बढ़ती चली गईं। सुबह होते-होते यह जाम करीब 30 किलोमीटर लंबा हो गया। जिससे हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों तक फंसे रहे। पढ़ें पूरी खबर गंगा में लापरवाही बरतने पर नाविकों पर FIR, 7 नामजद:150 से अधिक नावों की जांच, 11 सीज, एसीपी बोले- लाइफ जैकेट जरूरी वाराणसी में बीते दिनों नाव की टक्कर में एक नाव के डूबने और उसमे बैठे लोगों के लाइफ जैकेट न पहनने के मामले के सामने आने के बाद वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी पुलिस ने गंगा में नाव संचालन की रिवाइज एडवाइजरी जारी करने के बाद गंगा में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दशाश्वमेध और भेलूपुर सर्किल के थानों की पुलिस ने एसीपी गौरव कुमार और एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में नाव और बोट की जांच किया। इस दौरान नाव में अधिक सवारी और बिना लाइफ जैकेट के सवारी मिलने पर अस्सी चौकी प्रभारी रणजीत कुमार की तहरीर पर पांच FIR और दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 3 FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *