सिंगर ने उड़ाया कांग्रेस प्रधान के 12×5=48 बयान का मजाक:गाया- मैं दारू पीके वी भाभी नूं साली नहीं कैहंदा, 12 पांजा 48 नहीं कैहंदा

पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के बयान पर मीम बनने के बाद अब सॉन्ग बनने भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रधान के जनवरी में दिए 12 गुना 5 बराबर 48 के बयान पर लुधियाना के डुएट सिंगर पिंदू शाह ने सॉन्ग रिलीज किया है। इसमें उन्होंने वडिंग और बिना सोचे समझे बोलने वालों पर तंज कसा है। गीत के बोलों में पत्नी कहती है कि जट्टा तुम पागल हो गए हो जो बिना सोचे समझे कुछ भी कहे जा रहे हो। इस पर पति जवाब देता है कि मैं ज्यादा दारू पीने पर भी कभी भाभी को साली नहीं कहता, मैं दारू पीने पर भी 12 पांजा 48 नहीं कहता। पंजाबी सिंगर पिंदे शाह ने 2 दिन पहले ही इस गीत को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया था। राजा वडिंग के बयान से जुड़ा होने के चलते ये गीत तेजी से वायरल हो रहा है और 2 दिन में ही इसे 50 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। गीत का टाइटल मैथेमेटिक में 12×5 =48 रखा गया है। पहले जानें गाने में क्या कहा गया…
‘12×5 =48’ गाने को पिंदू शाह ने राजा बडिंग के बयान के बाद ही लिखा, कंपोज किया और गाया है। इससे पहले भी पिंदू शाह पंजाबी सभ्याचार को प्रमोट करने और सटायर करने वाले गीत गा चुके हैं। सिंगर इस गीत में अपनी सफाई देता है कि चाहे उसने पी रखी हो, लेकिन उसे सब होश रहता है। वह दारू पीने पर भी अपनी यादाश्त पर गर्व करता है। कभी जसप्रीत कौर के साथ इनकी जोड़ी रही जो बाद में विवाद के चलते टूट गई थी। नए गीत 12 पांजा 48 में पिंदू शाह राजोवालिया ने मनताज खान के साथ गीत गाया है। इसे पिंदू शाह राजोवालिया और राज जोधपुर ने लिखा है। पिंदू शाह राजोवालिया के यूट्यूब पर 17 हजार सब्सक्राइबर हैं। AAP पर भी गा चुके गीत
पिंदू शाह राजोवालिया ने आम आदमी पार्टी पर भी गीत गाया है। इसमें पटवारियों को सावधान किया गया है। आम आदमी पार्टी ने जब भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐलान किया था और तहसीलों व फर्दों का काम आनलाइन किया था तब सिंगर ने गीत गाया था कि अब पहले जैसे काम नहीं चलेगा, अब बड़ा एलान हो गया है, अब अपना बचाव रखना क्योंकि पहले वाला काम खत्म हो चुका है। अब पहले की तरह रिश्वतखोरी का काम नहीं चलेगा। इसके अलावा पिंदू शाह राजोवालिया बापू दी दवाई,चंदन दा बूटा, कनाडा Vs पंजाब,बुलेट और एलान जैसे हिट गीत दे चुके हैं। जानें कब कांग्रेस प्रधान ने 12×5 =48 दिया बयान बयान वायरल होने पर राजा वडिंग ने दी थी सफाई
12 पांजा 48 बयान पर मीम बढ़ने पर राजा वड़िंग ने मीडिया के सामने सफाई दी थी कि वह तो 60 ही कहने वाले थे। इस बीच स्टेज से किसी ने कह दिया कि 4 साल के 48 बनते हैं, इसलिए गलती से 48 निकल गया। उन्होंने कहा कि विरोधी छोटी सी बात का बतंगड़ बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, इंसान से गलती हो जाती है, मैंने कोई गुनाह नहीं किया। हालांकि इस बयान पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हजारों मीम्स बने।
———– यह भी पढ़ेंः पंजाब कांग्रेस प्रधान बोले-12×5= 48:CM मान बोले– सीख लो, 48 नहीं 60 होते हैं; BJP ने कहा- अजीब गणित फॉर्मूले से गणितज्ञानी तनाव में
पंजाब में कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की गणित को लेकर विरोधी दल खूब चटखारे ले रहे हैं। राजा वड़िंग ने एक सभा में कह दिया कि 12 गुणा 5 … 48 होते हैं। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने भी तंज कसते हुए कहा कि पहले ये सीखें कि 12 गुणा 5…. 48 नहीं 60 होते हैं। भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि राजा वड़िंग के अजीब फॉर्मूले से गणितज्ञानी 2 दिन से परेशान हैं क्योंकि 12 गुणा 5 करने पर 60 आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *