चंडीगढ़ में 51वें रोज फेस्टिवल की शुरूआत:प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन, देखने को मिलेंगे 600 किस्म के गुलाब के फूल

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में 51वें रोज फेस्टिवल का रंगारंग आगाज हो गया है। तीन दिवसीय फूलों का यह मेला 20 से 22 फरवरी तक चलेगा। रोज फेस्टिवल केवल गुलाबों की खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, लाइव प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसका उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। 600 से अधिक किस्मों के गुलाबों का दीदार रोज गार्डन में 600 से अधिक किस्मों के गुलाब खिले हुए हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए पौधों के पास नाम और जानकारी वाले बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि लोग विभिन्न प्रजातियों के बारे में जान सकें। इस बार बोनसाई पौधों की प्रदर्शनी और दुर्लभ गुलाब भी विशेष आकर्षण हैं। ये रहेंगी प्रमुख गतिविधियां ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी रोज फेस्टिवल को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। आमजन से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। निर्धारित पार्किंग स्थल सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम पार्किंग सेक्टर-17 मल्टी लेवल पार्किंग नीलम सिनेमा पार्किंग सेक्टर-17 बस स्टैंड के सामने पार्किंग सेक्टर-16/17 के आसपास चिन्हित अस्थायी पार्किंग स्थल अतिरिक्त सड़कों, साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग पर वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *